Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मैंने बिना भेदभाव के की है सर्वसमाज की सेवा-रामवीर

मैंने बिना भेदभाव के की है सर्वसमाज की सेवा-रामवीर

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बहुजन समाज पार्टी के सभी समर्थकों एवं शुभचिंतकों में जोश बढ़ता जा रहा है। बसपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय के लिए सघन जनसम्पर्क अभियान हेतु अलग-अलग टीमों का गठन करके जन संपर्क एवं जनसभाओं की जिम्मेदारियां बांट दी हैं और ऋतु उपाध्याय के लिए पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय जहां जनसभायें कर रहे हैं वहीं मुकुल उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय व कल्पना उपाध्याय घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय अपनी भाभी श्रीमती ऋतु उपाध्याय (प्रत्याशी) तथा अपनी धर्मपत्नी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना उपाध्याय के साथ गली-गली, दरवाजे-दरवाजे पर जाकर सभी मतदाताओं से आशीर्वाद लेने का काम कर रहे हैं तो वही दूसरी ओर मुकुल उपाध्याय भी अपनी टीम के साथ गली-गली, घर-घर जाकर बसपा प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं। पूरे चुनाव की कमान राजनीति में माहिर बसपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने अपने हाथ में ले रखी है और शहर के जिम्मेदार बुजुर्गो के बीच उनका आशीर्वाद लेने स्वयं जा रहे है।
बसपा प्रत्याशी श्रीमती ऋतु उपाध्याय के समर्थन में जन सभाओं का आयोजन नगला तुन्दला. कोठी बेलन शाह, आवास विकास एवं दिल्ली वाले चैक में जनसभायें की गयी। इन जनसभाओं को रामेश्वर उपाध्याय मुकुल उपाध्याय तथा मुख्य अतिथि श्री रामवीर उपाध्याय द्वारा संबोधित किया गया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय ने कहा की मैंने अपने जीवन के 25 वर्ष हाथरस शहर के लोगों से मिलने वाले प्यार व सहयोग के सहारे सर्व समाज के लोगों की बिना किसी भेदभाव के सेवा करते हुए गुजारे हैं। यदि मेरी भाभी श्रीमती ऋतु उपाध्याय अध्यक्ष बनती हैं तो यह जीत मेरी 25 वर्षों की सेवा तथा आपके प्यार व सहयोग की जीत होगी।
बसपा प्रत्याशी श्रीमती ऋतु उपाध्याय के समर्थन में मुकुल उपाध्याय ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है बसपा का हाथी भी झूमने लगा है। हाथी की बढ़ती हुई चाल को देखकर राजनीतिक दलों में बिखराव शुरू हो गया है। सर्व समाज के लोगों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान का पूरा ख्याल रखा जायेगा।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती ऋतु उपाध्याय के समर्थन में रेवाड़ पुरा में आयोजित जनसभा में रामवीर उपाध्याय ने कहा की आज की अमीरी और कल की गरीबी को बखूबी मैंने देखा है इसलिए भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका के पिछले कार्यकाल के दौरान रिश्वत खोरी एवं घूसखोरी के चलते मनगढ़ंत रूप से थोपे गए गृह कर, जल कर सहित खोखा, पटरी व्यापारी, हथठेली व ई-रिक्शा पर लगाये गए अनुचित कर को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करूंगा और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऋतु उपाध्याय के चेयरमैन बनते ही नगर पालिका की पहली बैठक में ही हाथरस शहर में प्रस्तावित इस अनुचित कर को समाप्त कराने का कार्य करूंगा।
मीटिंग की अध्यक्षता राधे श्याम चतुर्वेदी एवं संचालन अनिल बौहरे ने किया। इस दौरान बंटी शर्मा, नवीन शर्मा, पप्पन पहलवान, कृष्णा पहलवान, कलुआ गुरु, बिरजो गुरु, रम्मो गुरु, ऋषि ठाकुर, पप्पन पहलवान, बोहरे विशाल शर्मा, मूलचंद सारस्वत, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, बीरेन्द्र कुशवाह, नत्थी लाल सविता, आनंद वाष्र्णेय गुड वाले, राम निवास शर्मा, कालीचरन शर्मा, धर्मेन्द्र अग्रवाल (शानू) , डॉ ओमेन्द्र कुशवाह, अशोक कुमार भाटिया, सतीस भाटिया, आशीष वाष्र्णेय, सुधीर पचैरी, प्रदीप पचैरी, आशु शर्मा, साकेत पराशर, पवन तिवारी, बिरजो गुरु, कुंजी गुरु, कुल्ली पहलवान, कारे गुरु, प्रमोद बोहरे, विश्वनाथ पुरोहित, बोहरे ब्रजमोहन सर्राफ, अशोक शर्मा , आशीष बंसल, सुभाष पचैरी, संजीव उपाध्याय, जे. पी. शर्मा, भोंदी पहलवान, तन्नु खंडेलवाल, रामकुमार गोयल, वोटर भईया, अरुन माहेश्वरी, गुड्डू सर्राफ, कालीचरन वाष्र्णेय, पवन वाष्र्णेय, मनोज शर्मा, सचिन शर्मा, मनोज स्वामी , देवेन्द्र शर्मा, राम किशन दीक्षित आदि उपस्थित थे।